युवक को दोपहिया वाहन से पेट्रोल चुराने से रोका तो….

0
19

नागपूर दिनांक 28 सितंबर ( प्रतिनिधी)

बजरंग पार्क इलाके में दोपहिया वाहन से पेट्रोल चुराने पर हुए विवाद में तलवार से हमलाकर दिया गया। दोपहिया वाहन से प्रत्यक्ष पेट्रोल चुराते हुए दिखाई देने पर आरोपी और 50 वर्षीय व्यक्ति के बीच अनबन हुई।

अारोपी ने सुरेश उके (50) पर तलवार से सिर और कान पर हमला कर जख्मी कर दिया। घटना सोमवार को शाम करीब 5 बजे हुई। बजरंग पार्क कामठी निवासी सुरेश उके की शिकायत पर जूनी कामठी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीछे से किया हमला 

सुरेश उके के घर के सामने आरोपी मो. अब्बास हैदरी (22) रहता है। सोमवार को मो. हैदरी, सुरेश को घर के सामने भतीजे की बाइक से पेट्रोल चुराते हुए दिखाई देने पर उन्होंने मो. हैदरी को पेट्रोल चुराने से रोका और इस बारे में आरोपी की मां को इस बारे में बताया। इस बात को लेकर मो. हैदरी को गुस्सा आ गया। आरोपी ने दुकान के सामने जाकर सुरेश को अपशब्द कहे।

सुरेश जब आरोपी की मां के पास जाने लगा तो आरोपी पीछे से तलवारनुमा हथियार लेकर आया और सुरेश के सिर और कान पर हमलाकर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। घायल सुरेश की शिकायत पर जुनी कामठी पुलिस ने आरोपी मो. अब्बास हैदरी को धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here