नागपुर दिनांक 17 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)
कुछ समय पहले फाइबर उद्योग डूब जाएगा ऐसा कहा जा रहा था लेकिन अब इस उद्योग ने बडी छलांग लगाकर सफलता हासील की है और पिछले कुछ वर्षों में इसमे 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि आज कागज उद्योग में भी संकट में है, लेकिन अगर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो इस उद्योग को भी भविष्य में अच्छे दिन देखने को मिलेंगे और कागज के नए प्रयोग सामने आएंगे ऐसा सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ विजय कौल ने कहा.
पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन, नागपुर द्वारा आयोजित 61वें अखिल भारतीय पेपर ट्रेडर्स कॉन्फ्रेंस यानी अखिल भारतीय पेपर ट्रेडर्स परिषद, फेडरेशन ऑफ पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन का शनिवार को रैडिसन ब्लु होटल में उद्घाटन किया गया।
ए.एस. मेहता, अध्यक्ष तथा संचालक, जे.के. पेपर लिमिटेड और वदिराज कुलकर्णी, विभागीय मुख्य कार्यकारी, आयटीसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे इनके अलावा एफपीटीएके अध्यक्ष दीपक मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मंच पर आशिष खंडेलवाल, अध्यक्ष, पीटीए, नागपूर, हर्षित भन्साली, सचिव, पीटीए, नागपूर, स्वागत समिती के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल और आयोजन समितीके अध्यक्ष असीम बोर्डीया की उपस्थिती थी . इस अवसर पर अनेक मान्यवर अतिथियो द्वारा स्मृति चिन्ह और टेलीफोन डायरियां प्रकाशित की गईं।
विजय कौल ने मुख्य भाषण के माध्यम से नागपुर की यादें ताजा कीं और बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण को पेपर उद्योग से कोई खतरा न हो।
ए. एस. मेहता ने कहा, 2013-14 कागज उद्योग के लिए बेहद खराब साल रहा। देश को बड़ी मात्रा में कागज का आयात करना पड़ा। समय रहते खतरे को भांपते हुए जेके पेपर्स ने चालीस हजार पेड़ लगाए। हमने इस वर्ष पचास हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। अगर हम इस उद्योग को बनाए रखना चाहते हैं, तो हमें एक ठोस प्रयास करना होगा ऐसा उन्होने कहा। वदीराज कुलकर्णी ने कागज उद्योग की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।
भारत में कागज उद्योग जितना आकर्षक है, उसे चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। जमाना बदल रहा है, और ग्राहक भी । इसलिए कागज उद्योग को भी बदलना चाहिए। मेहता ने कहा कि इस उद्योग की बागडोर नई पीढ़ी को देनी चाहिए।
आशीष खंडेलवाल ने परिचय दिया और विजय खंडेलवाल ने मनोगत व्यक्त किया । एफपीटीए अध्यक्ष दीपक मित्तल ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम का संचालन श्वेता शेलगांवकर ने किया और आभार प्रदर्शन हर्षित भंसाली ने किया।
नितिन गडकरी की ओर से शुभकामनाएं:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से पेपर व्यापारी संघ, नागपुर के 61वें अखिल भारतीय कागज व्यापारी सम्मेलन को बधाई दी। उन्होने आसिम बोर्डिया को ऊनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी । उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से पेपर उद्योग की समस्याओं को हल करने का भी आश्वासन दिया।






