दवा कारोबारी सेक्सटॉर्शन का शिकार होने से बाल-बाल बचा

0
17

नागपूर दिनांक 11 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी )

साइबर अपराधी सेक्सटॉर्शन के नाम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहे हैं।

जरीपटका क्षेत्र के एक दवा कारोबारी साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार होने से बच गया। साइबर अपराधी, दवा कारोबारी को दिल्ली की क्राइम ब्रांच का अधिकारी (एसीपी) विक्रमसिंह राठोड़ बनकर धमकाने लगा कि, तुम्हारे खिलाफ एक युवती ने शिकायत की है कि, तुमने उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के लिए प्रेरित किया।

कारोबारी को राठोड़ ने लोकल क्राइम ब्रांच को घर पर भेजने की धमकी दी। फिर असली मुद्दे पर (ब्लैमेलिंग) आ गया और कहने लगा कि, तुम्हारे घर पर पुलिस आएगी तो अच्छा नहीं लगेगा, इसलिए कुछ ले-देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। दवा कारोबारी ने इनकार कर दिया और ठगी का शिकार होने से बच गया।

मुंबई की दवा कंपनी का कर्मचारी बताया :

दवा कारोबारी को भी पहले फेसबुक पर एक युवती ने कंपनी कर्मचारी बनकर फ्रेंडस रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने के बाद उसने दो-तीन दिन दवा कारोबारी सतीश के साथ चैटिंग की। युवती ने मुंबई की दवा कंपनी की कर्मचारी बनकर सतीश को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने चैटिंग शुरू करने के बाद सतीश से दवा कंपनी के कुछ ऑर्डर संबंधी जानकारी भेजने के नाम पर सतीश का वॉट्सएप नंबर भी ले लिया था।

साइबर अपराधियों का गिरोह ब्लैकमेलिंग के इस कारोबार में युवतियों और महिलाओं का सहारा ले रहा है। वीडियो कॉलिंग करके अश्लील क्लिप चलाकर वीडियो क्लिप बना ली जाती है। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी जाती है।

अश्लील वीडियो भेजकर करते हैं पैसे की उगाही :

सतीश के अनुसार गत 20 मई 2022 को उनके फेसबुक पर फ्रेंडस रिक्वेस्ट भेज गई थी। ट्रेन में सफर के दौरान गत 23 मई को युवती ने सतीश से वॉट्सएप पर चैटिंग करते हुए पूछा कि, क्या आप मेरे साथ मेरी कुछ अश्लील वीडियो देखना पसंद करेंगे। यह कहकर युवती ने अपने वस्त्र उतार दिए। सतीश ने यह देखकर मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन इस दौरान युवती का आपत्तिजनक वीडियो बन चुका था, जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।

ब्लैकमेलर युवती ने आपत्तिजनक वीडियो क्लिप तैयार कर लेने के बाद दोबारा दवा कारोबारी से कोई संपर्क नहीं किया, लेकिन उसके साथी अश्लील वीडियो क्लिप भेजकर पैसे की उगाही करने की बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here