61 लोगो की बिजली चोरी को पकड़ा गया,इंदौरा, लष्करीबाग, जरीपटका, नारा, कामठी….

0
16

नागपूर दिनांक 6 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)

सिविल लाइन्स जोन में आने वाले इंदौरा, लष्करीबाग, जरीपटका, नारा, कामठी रोड की बस्तियों में महावितरण ने आकस्मिक जांच अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी.

जांच दौरान उपरोक्त इलाकों में 61 लोगों को बिजली चोरी करते धरा गया. इस अभियान में नागपुर के साथ ही गोंदिया व चंद्रपुर के फ्लाइंग स्क्वाड ने भी भाग लिया. बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ चल रहे इस अभियान में जांच के दौरान बिजली चोरी भी पकड़ में आई.

गोंडपुरी, बारसेनगर, पांचपावली, लुम्बिनीनगर, हमीदनगर, योगी अरविंदनगर, दीक्षितनगर, कामगारनगर और दीपकनगर में मीटर से छेड़छाड़, डायरेक्ट सप्लाई व विविध तरीकों से बिजली की चोरी की जा रही थी. सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जानकारी महावितरण की ओर से दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here