कुएं में कूद जाऊंगा पर कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा,बुरे वक्त में पाला नही बदलते: नितिन गडकरी

0
13

नागपूर दिनांक 28 ऑगस्ट (महानगर प्रतिनिधी)

बीजेपी के संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि वह कुएं में कूद जाएंगे लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है।

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि जब आपको सफलता मिलती है तो उसकी खुशी अगर आपको अकेले होती है तो यह अर्थहीन हैं, लेकिन, जब आपको कामयाबी मिलती है और आपसे ज्यादा खुशी आपके साथ काम करने वाले लोगों को होती है तब सफलता का असली अर्थ होता है, गडकरी ने कहा कि कभी भी यूज एंड थ्रो वाला काम नहीं करना चाहिए। अच्छे दिन हो बुरे दिन हो जिसका हाथ एक बार पकड़ा है तो उसे पकड़ कर रखें। परिस्थिति के अनुसार अपना पाला नहीं बदलना चाहिए।

बता दें कि हाल ही में बीजेपी के नए संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है. इसमें से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद से ही विपक्षी दल बीजेपी पर गडकरी और शिवराज पर उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं इस बीच नितिन गडकरी का ये बयान सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here