नागपूर दिनांक 27 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी)
जरीपटका इलाके में एक महिला से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रेम रगडे (62) न्यू जरीपटका, नारा रोड नागपुर निवासी फरार है। प्रेम रगडे रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है।
अश्लील इशारे, गाली-गलौज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी प्रेम रगडे के खिलाफ 35 वर्षीय महिला ने जरीपटका थाने में शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दोपहर करीब 3 बजे नारा बुधवारी बाजार में अश्लील इशारे कर गाली-गलौज किया। महिला को उसके परिजनों को देख लेने की धमकी भी दी। यही नहीं, पीड़िता के साथ लज्जास्पद कृत्य किया।
पीड़िता की शिकायत पर जरीपटका थाने की महिला पुलिस उपनिरीक्षक फटिंग ने आरोपी प्रेम रगडे पर मामला दर्ज किया है।
इस बीच, शिकायत किए जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस को उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरीपटका पुलिस मामले की जांच कर रही है।






