नागपुर विश्वविद्यालय ने हॉस्टल की फीस बढ़ाई

0
9

नागपूर दिनांक 25 ऑगस्ट (महानगर प्रतिनिधी)

हाल ही में अपने पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाने के बाद राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अब हॉस्टल की फीस भी बढ़ा दी है। इसी शैक्षणिक सत्र से विवि अपने हॉस्टल की फीस में 5 प्रतिशत की वृद्धि लागू करने जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2018 की मैनेजमेंट काउंसिल में फैसला लिया गया था कि विवि अपनी हॉस्टल की फीस में हर साल 5 प्रतिशत की वृद्धि करेगा। इस फैसले को अब लागू किया जा रहा है।

 

इस तरह बढ़ा शुल्क

अब विद्यार्थियों को हॉस्टल में सिंगल बेडरूम के लिए कुल 2352 रुपए, डबल बेडरूम के लिए 2247 रुपए और 3 या इससे ज्यादा बेडरूम के लिए 2132 रुपए फीस चुकानी होगी। इस फीस के अलावा विद्यार्थियों को 2100 रुपए मेस डिपॉजिट भी भरना होगा।

विवि द्वारा नागपुर के गांधीनगर में महिला हॉस्टल, लॉ कॉलेज चौक में लोअर हॉस्टल, विवि कैंपस के पास अपर हॉस्टल और भरत नगर में एलआईटी हॉस्टल संचालित किया जाता है। यह शुल्क बढ़ोतरी इन सभी हॉस्टलों में लागू होगी। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के िलए भी विवि का भरत नगर में एक हॉस्टल है।

आगामी सत्र में भी बढ़ेगी फीस :

प्रथम वर्ष में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों के िलए 15855 रुपए और दूसरे वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 14805 रुपए हॉस्टल शुल्क निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही ने नागपुर विवि ने अपने पाठ्यक्रमों की फीस भी 20 प्रतिशत बढ़ाई है। यह बढ़ोतरी भी इसी सत्र से लागू की गई है। अगले शैक्षणिक सत्र में भी 7 प्रतिशत फीस बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here