जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) 25 अगस्त से

0
9

नागपूर दिनांक 23 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी)

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ( एम आई सी) की ओर से आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का फाइनल नोडल सेंटर जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर 25 अगस्त से आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन 25 अगस्त को सुबह 9 बजे शिक्षा मंत्रालय की द्वारा किया जाएगा।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से विद्यार्थियों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच मुहैया कराया गया है। ताकि विद्यार्थी इस मंच के माध्यम से केंद्र सरकार, मंत्रालय, विभाग, इंडस्ट्री और अन्य संगठनों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान खोज सके। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एस आई एच) विश्व का एकमात्र सबसे बड़ा खुला इनोवेशन मॉडल है, जहां विद्यार्थियों में समस्या का समाधान खोजने की संस्कृति का बीजारोपण किया जाता है।

वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष एस आई एच का आयोजन एस आई एच सॉफ्टवेयर और एस आई एच हार्डवेयर इन दो प्रारूप में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। इस वर्ष स्कूली विद्यार्थियों में समस्या का समाधान खोजने की संस्कृति का निर्माण करने के लिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन जूनियर को शुरू किया गया है।

वर्ष 2017 से एस आई एच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर साल इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साह और समस्या को प्रस्तुत करने वाले संगठनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल एस आई एच का सकारात्मक प्रभाव लाखों विद्यार्थियों पर हो रहा है। उन्हें न सिर्फ एक राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल रहा है बल्कि समस्या का समाधान खोजने की प्रक्रिया को करीब से सीखने का मौका मिल रहा है। साथ ही उनका रुझान इनोवेशन और उद्योजक्ता की ओर बढ़ा रहा है स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 हार्डवेयर का फाइनल 25 से 29 अगस्त 2022 व स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 सॉफ्टवेयर का फाइनल 25 से 26 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया है।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में हर साल समस्याओं को प्रदान करने वाले मंत्रालय, विभागों पीएसयू और निजी संगठनों की संख्या बढ़ रही है। एस आई एच 2022 के तहत 62 संगठनों से 476 समस्या प्राप्त हुई है। कैंपस स्तर की 2033 विजेता टीम के 15000 विद्यार्थी इस साल राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले फाइनल राउंड में हिस्सा ले रहे है। यह टीमें फाइनल राउंड में नोडल सेंटर में पहुंचकर प्रस्तुत की गई समस्याओं पर काम करेगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए आई सी टी ई) ने देशभर के 75 संस्थानों का चयन स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के आयोजन के लिए किया है। ताकि प्रतिभागियों को सभी तरह की बेहतर सुविधाएं मिल सके। एस आई एच के फाइनल के लिए सभी नोडल सेंटर पर शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित करते हैं। इस साल भी 25 अगस्त को शाम को वे प्रतिभागियों से संवाद साध सकते हैं। हर साल स्मार्ट इंडिया रेकाथान देश भर के विविध नोडल सेंटर में आयोजित किया गया। इन सेंटर से चयनित विद्यार्थियों की टीम, उद्योग के प्रतिनिधि, डिजाइन मेंटर और मूल्यांकनकर्ता सेंटर पर पहुंचे। फाइनल में विदयार्थियों की टीम लगातार मॅटर और इंडस्ट्री/ मंत्रालय के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में दी गई समस्या पर 24 घंटे काम करेगी।

फाइनल राउंड के लिए जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का चयन नोडल सेंटर के रूप में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के सॉफ्टवेयर संस्करण के लिए किया गया है। यहां 27 टीम के 190 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। साथ ही दी गई समस्या को हल करने पर काम करेगे। जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से प्रदान की गई समस्याओं का संधान खोजने के लिए काम करेंगे।

हर एक समस्या का समाधान खोजने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया है। विद्यार्थी श्रेणी में तीन पुरस्कार एक लाख रुपए, 75 हजार रुपए और 50 हजार रुपए विजेता टीम को प्रदान किए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here