नागपुर दिनांक 22 अगस्त ( शहर प्रतिनिधी )
आजकल की युवा पीढ़ी खासकर किशोर बड़े बुजुर्गों की एक ना सुनने की मानसिकता रखते है यह समाज के लोग कहते है और छोटी छोटी बातो पर बड़ा कदम उठा लेते है
ऐसी घटना पारडी क्षेत्र में उजागर हुई है जहां नाबालिग किशोरी के पास मोबाइल देखने पर उसके द्वारा पूछे जाने पर किशोरी ने बड़ा कदम उठा लिया
पाली क्षेत्र में 63 वर्षीय व्यक्ति के पास उनकी छोटे भाई की 16 वर्षीय पुत्री रहती है, घटना के दिन बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी भतीजी के पास मोबाइल दिखा तो उन्होंने उससे मोबाइल कहां से लाया यह पूछताछ की ,पूछताछ से किशोरी घबरा गई और थोड़ी देर बाद ही घर से भाग गई
काफी खोजबीन के बाद भी विश्वरी का पता नहीं चला तो बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी ,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






