जब डरना छोड़ देंगे, तब होंगा अखंड भारत :मोहन भागवत का बड़ा बयान

0
17

नागपूर दिनांक 14 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी) 

रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत विविधताओं को समेटे है।

हमारी ओर पूरी दुनिया की नजरें हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारत को भारत के नाते बड़ा बनाना है। अमेरिका सारी दुनिया में अपना डंडा चलाता है। चीन अपने सामर्थ्य का विस्तार करने के प्रयास में रहता है।

मोहन भागवत ने कहा कि हमने ही जात-पात की खाई बनाई है। छोटे अहंकार का षड्यंत्र करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विविधता के प्रबंधन के लिए दुनिया भारत की तरफ देखती है। भागवत ने कहा कि टाटा के पीछे विवेकानंद की प्रेरणा थी। शक्ति का थोड़ा अवतरण चीन में हुआ, विश्व में क्या-क्या कर रहा है, ये हम देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अहिंसा का पुजारी है, दुर्बलता का पुजारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की बात करते हैं तो लोग डर जाते हैं। कहते हैं- कब होगा। जब डरना छोड़ देंगे, तब अखंड भारत होगा।

उन्होंने कहा कि हमको इस देश में स्वच्छता अभियान चलाना पड़ता है। इसके पश्चात् भी सड़क के दोनों तरफ कचरा फैला रहता हैं। दिक्कत होती है तो गुहार लगानी होती है मगर इसके लिए बसें क्यों जलाना? हम अपनी बात करने के लिए दुश्मन को सामने क्यों खड़ा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here