कामठी नागपूर दिनांक 13 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
जूनी कामठी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध रूप से नजर आये युवक से कड़ी पूछताछ की तो वह चोर निकला. उसने कड़ी पूछताछ के बाद 3 दोपहिया वाहनों समेत अन्य चोरियों की जानकारी दी.
पुलिस ने तीनों वाहन और सोने-चांदी के गहनों समेत 1,90,500 रुपये का माल बरामद कर लिया. आरोपी का नाम पुराना भोईपुरा, बकराकमेला, कामठी निवासी शेख सोहेल उर्फ मोनू शेख खालीद (24) बताया गया.
जानकारी के अनुसार रनाला, कामठी निवासी यशवंतराव महादेवराव कुलरकर (61) ने कामठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपना दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-49/पी-9629 को किसी राममंदिर जाने वाले रास्ते पर भक्ति ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा किया था. लौटने पर उनका वाहन किसी ने चोरी कर लिया. पुलिस ने जांच शुरू की
संदिग्ध दिखाई दिया तो की पूछताछ
इसके बाद रात को पेट्रोलिंग कर रही कामठी पुलिस टीम को मोनू संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिया. रोककर पूछताछ करने पर वह घबरा गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरियों की कबूली दी जिसमे से एक वाहन यशवंतराव का भी था. अधिक जानकारी देते हुए उसने 2 और दोपहिया वाहनों के बारे में बताया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीनों दोपहिया वाहन जब्त कर लिये.
साथ ही उसके ठिकाने से सोने-चांदी के कई चेन भी बरामद की. इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,90,500 रुपये का माल जब्त किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.






