छात्रों के बैग से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

0
9

नागपूर दिनांक 9 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

स्कूल-कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को अपनी बैग परीक्षा पूर्व बाहर रखनी पड़ती है। इसी बात का फायदा उठाकर एक मोबाइल चोर उनकी बैग से महंगे मोबाइल चुरा लेता था। इस मोबाइल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल खरीददार उसके दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी सैयद गुफरान उर्फ कबीर सैयद निजाम (26), मोमिनपुरा और आशीष गजभिये (23) है। आरोपियों से 7 मोबाइल व दोपहिया वाहन सहित करीब 1 लाख 55 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

कमाल चौक में बेचने गया पकड़ा गया :

आरोपी सैयद गुफरान उर्फ कबीर ने पांचपावली में सिंधी हाईस्कूल, प्रताप नगर में संताजी कॉलेज और शांति नगर में झुलेट हाईस्कूल में परीक्षा देने के लिए आए सात परीक्षार्थियों की बैग से 7 मोबाइल चुराकर इसमें से 3 मोबाइल अपने दोस्त आशीष को बेचे थे। पुलिस के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, एक युवक कमाल चौक में मोबाइल बेचने आया है। पुलिस के दस्ते ने कमाल चौक में पहुंचकर सैयद गुफरान उर्फ कबीर को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास 4 मोबाइल मिले।पूछताछ में कबीर मोबाइल के बारे में कोई सटीक जबाब नहीं दे सका।

कड़ी पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि, वह स्कूल और कॉलेज में परीक्षा देने के िलए आने वाले परीक्षार्थियों की बैग से मौका पाकर महंगे मोबाइल चुराता था और कम दाम में बेच देता था।

3 मोबाइल अपने दोस्त आशीष को बेचे हैं। कबीर की निशानदेही पर पुलिस ने आशीष को धरदबोचा और उससे 3 मोबाइल जब्त किए। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

इन परीक्षार्थियों की बैग से चोरी हुए थे

पुलिस के अनुसार कबीर ने पांचपावली से आदित्य इंगोले, प्रताप नगर से धनश्री कांबले और शांति नगर से दिव्या कोहाड़ का मोबाइल बैग से चुराया था। आदित्य सिंधी हाईस्कूल में परीक्षा देने गया था। उसने पांचपावली थाने में शिकायत की थी। धनश्री का संताजी कॉलेज से मोबाइल चोरी हुआ था। उसने  प्रताप नगर थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत की थी। इसी प्रकार दिव्या का मोबाइल शांति नगर के झुलेट हाईस्कूल से चोरी हुआ था। दिव्या ने शांति नगर थाने में शिकायत की थी।

आरोपी कबीर ने यह तीन मोबाइल आशीष गजभिये को बेचे थे। 4 मोबाइल कमाल चौक में बेचने गया तो पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here