इंजीनियर के घर से छह लाख की…..

0
13

नागपूर दिनांक 3 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी)

हुड़केश्वर थानांतर्गत ओल्ड सुभेदार लेआउट परिसर में चोरों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर सेंध लगाकर 5.95 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए.

पुलिस ने प्रीतीश गंगाध चापले (34) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. वे निजी संस्थान में काम करते हैं. उनकी पत्नी प्रीति डेढ़ वर्षीय बेटे शिवा के साथ दत्तवाड़ी स्थित मायके में रहने गई थी.

प्रीतीश भी घर पर ताला लगाकर ससुराल चले गए. इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. जब 2 दिन बाद प्रीतीश घर लौटे तो ताला टूटा दिखाई दिया. घर में गए तो अलमारी का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था. दीवान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त था. उन्होंने 130 ग्राम सोने के जेवरात अपने बेडरूम के दीवान में बैग में छिपाकर रखे थे.

संभवत: चोरों ने पहले पूरी अलमारी खंगाली. कुछ नहीं मिलने पर दीवान का सामान निकाला. जेवरात की बैग चोरों के हाथ लग गई. प्रीतीश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हुड़केश्वर थाने के पीएसआई गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here