नागपूर दिनांक 3 ऑगस्ट (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में आज कोरोना से मौत के मामले में डराने वाले आंकड़े सामने आए है, कोरोना से महानगर के 2 मरीजों की मौत होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में मामूली कमी रही और 2400 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2462 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1776+ ग्रामीण 686) जिसमे 186 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 127+ ग्रामीण 59+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 2 मौत दर्ज की गई जो शहर से है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी हुई ,जिले में अब कुल 1424 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 914 ग्रामीण में 510 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






