9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय राऊत को हिरासत में लिया

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 31 जुलाई ( प्रतिनिधी)

ईडी ने श‍िवसेना सांसद संजय राउत को लंबी पूछताछ के बाद ह‍िरासत में ले लिया है। इससे पहले ईडी ने उनके ख‍िलाफ कई समन जारी किए थे और 27 जुलाई को भी तलब किया था।

पात्रा चॉल जमीन घोटाले को लेकर ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ संजय राउत के घर रविवार सुबह सात बजे पहुंच गए थे। इस पूरे मामले को लेकर राउत ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

इस बीच श‍िंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने कहा क‍ि संजय राउत पर कार्रवाई एजेंसी ने की है। हमने किसी से नहीं कहा है। अगर वे बेगुनह होंगे तो छूट जाएंगे। उनसे हमारी कोई दुश्‍मनी नहीं है।

ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर संजय राऊत के भाई सुनील राऊत ने सफाई दी है। सुनील राउत ने कहा कि संजय राऊत को हिरासत में नहीं लिया गया है। ईडी ने उन्हें सम्मन दिया है और हम थोड़ी देर में ईडी दफ्तर के लिए निकल रहे हैं।

ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ संजय राउत के घर रविवार सुबह सात बजे पहुंच गए। यहां छापेमारी शुरू की। वहीं, राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने ईडी की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद ट्वीट किया, ‘मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सौगंध खाता हूं कि मेरा किसी घोटाले से कोई संबंध नहीं है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन शिवसेना को नहीं छोडूंगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here