नागपूर दिनांक 23 जुलाई (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. विधवा महिला द्वारा सातवीं मंजिल से आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक महिला 42 साल की थी।
घटना हिंगना पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जामठा के संदेश सिटी में हुई। मृत महिला की पहचान शुभांगी गोयल (42 वर्ष) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो वे फौरन मौके पर पहुंचे। शव को भी कब्जे में ले लिया। मृतक शुभांगी गोयल के पति का निधन हो गया था
वह अपनी दो बेटियों के साथ संदेश सिटी में एक स्टर्लिंग टाइप ई-3 बिल्डिंग में सातवीं मंजिल के फ्लैट में रहती थी। शुभांगी एक निजी एजेंसी में वेट स्केल चेक करने का काम करती थी। घटना के दिन वह काम पर नहीं गई। वह दिन भर घर पर ही थी। उसने शाम को खाना भी बनाया।
दोनों बच्चियां बेडरूम में थीं. इसी दौरान वह फ्लैट की दीर्घा में आ गई और बिना किसी की परवाह किए उसने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच पिता की मौत के बाद अब मां की मौत से दोनों बच्चियां अनाथ हो गई






