कोरोना बूस्टर डोज : अब ‘हर घर दस्तक’, 

0
13

नागपूर दिनांक 22 जुलाई ( प्रतिनिधी )

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मनपा क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड प्रतिबंधात्मक बूस्टर डोज नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है.

कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए मनपा ने इस अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया. यही कारण है कि अब उसने ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया जिसमें प्रत्येक घर जाकर बूस्टर डोज पाने योग्य व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा रही है. अमृत महोत्सव को लेकर 75 दिनों तक चलने वाली इस मुहिम का लाभ लेने की अपील मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने की.

तैयार कीं 90 टीमें

बताया जाता है कि अधिक से अधिक लोगों को बूस्टर डोज का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने 50 स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर के अलावा ‘हर घर दस्तक’ योजना के लिए अलग से 90 टीमें तैयार की गई है. टीम में नर्स के अलावा वेरिफायर और आशा वर्कर को रखा गया है.

इसके अलावा सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, मॉल्स, निजी आस्थापना, कारखाना, कम्पनी और बड़े प्रतिष्ठानों में विशेष वैक्सीनेशन शिविर भी लिए जा रहे हैं.

जिन आस्थापनाओं को उनके कर्मचारियों के लिए इस तरह के विशेष शिविर लगाना है उन्हें मनपा के नागरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जोनल वैद्यकीय अधिकारी से सम्पर्क करने की अपील भी की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here