शकंरनगर चौक पेट्रोल पंप पर देर रात मर्डर,हमलावरों ने घेरकर…..

0
9

नागपूर दिनांक 14 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

शंकरनगर चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई. शहर के चर्चित अपराधी शेखू खान के बड़े भाई को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया. मृतक जाफरनगर निवासी शाहरोज उर्फ सोनू खान (42) बताया गया. रात करीब 11.45 बजे सोनू अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए शंकरनगर चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर गया था.

संभवत: हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे. पहले 2 आरोपी अपने वाहन में वहां पहुंचे और सोनू से विवाद शुरू कर दिया. इसी दौरान ऑटो में सवार करीब 4 से 5 लोग पंप में दाखिल हुए. सभी ने घेरकर सोनू को मारना शुरू कर दिया. पास पड़े पत्थरों से सोनू के सिर पर हमला किया.

मौके पर मौजूद कुछ परिचित लोगों ने सोनू को बचाने का प्रयास किया. हमलावरों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की. पेट्रोल पंप पर खड़े 3-4 लोगों के वाहनों को क्षति पहुंचाई. किसी को बीच में न आने की धमकी दी. कर्मचारियों से भी मारपीट की गई. इसी दौरान हमलावरों ने पंप के भीतर घुसकर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही बजाजनगर और सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची. सोनू को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आला अधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में शेखू ने शंकरनगर चौक पर ही भाजपा के पदाधिकारी हेमंत दियेवार की गोली मारकर हत्या की थी. सोनू के मर्डर को भी गैंगवार बताया जा रहा है. योजनाबद्ध तरीके से हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here