मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान,सेना के जवान ने नागपुर आकर इंजीनियर युवती से किया दुष्कर्म

0
18

नागपूर दिनांक 13 जुलाई ( प्रतिनिधी)

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले सेना के जवान पर सोनेगांव पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. मैट्रिमोनी साइट पर दोनों की पहचान हुई थी.

कथित आरोपी पालखेड़, नासिक निवासी अमोल एकनाथ दुकले (30) बताया गया. पुलिस ने 24 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. अमोल सेना में जवान है और उसकी पोस्टिंग सिक्किम में होने की जानकारी मिली है.

पीड़ित युवती इंजीनियर है और निजी संस्थान में काम करती है. युवती ने विवाह के लिए शादी डॉटकॉम नामक साइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड किया था. 23 अक्टूबर 2021 को उसने पीड़िता को कॉल किया और बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने प्रोफाइल देखा है. वह सेना में नायक सुभेदार है और शादी करना चाहता है. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और वाट्सएप पर वीडियो कॉल भी होते थे.

इसी बीच अमोल नागपुर आया सोनेगांव थाना क्षेत्र में स्थित होटल में कमरा बुक किया. वहां युवती को मिलने के लिए बुलाया.

शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जल्द ही सगाई और शादी की तारीख तय करने का भरोसा दिलाया. कुछ दिन तक तो दोनों के बीच सामान्य रूप से बातचीत होती रही लेकिन बाद में अमोल ने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो साफ मुकर गया. दोनों के बीच विवाद हो गया. अमोल ने पीड़िता को मारने की धमकी दी. पीड़िता ने सोनेगांव पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here