नागपूर दिनांक 13 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी)
पहले 2 शादी होने के बावजूद एक युवक ने तीसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया. जवाब तलब करने पर मारपीट कर धमकाने लगा. जरीपटका पुलिस ने कमाल चौक निवासी मनीषा (27) की शिकायत पर उसके पति राहुल भालकर (31) के खिलाफ मामला दर्ज किया.
मनीषा ने पुलिस को बताया कि राहुल 15 दिसंबर 2017 को उसके साथ प्रेम विवाह किया. दोनों साथ में रहने लगे. उन्हें 3 वर्ष की बेटी भी है. कुछ समय पहले मनीषा को पता चला कि राहुल पहले भी 2 शादी कर चुका है.
पहली पत्नी से विवाद के बाद उसने दूसरी युवती से विवाह किया. उसके साथ भी नहीं बनी और मनीषा को प्रेम जाल में फंसाया. शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसने मनीषा के साथ धोखे से तीसरा विवाह रचाया.
जब मनीषा ने पूछताछ की तो विवाद करने लगा. मनीषा अपनी मां के घर चली गई. राहुल ने ससुराल में जाकर मनीषा के साथ मारपीट की और गाली-गलौज कर धमकाया. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.






