नागपुर दिनांक 7 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी)
उपराजधानी नागपूर में गुरुवार को भारी बारिश हुई। महज एक घंटे में शहर की सड़कों पर पानी भर गया और बारिश होने से वातावरण में बदलाव देखने को मिला और उमस और गर्मी से राहत मिली
महानगर के कई इलाकों में दोपहर 12 बजे तो कई इलाकों में दोपहर 2 बजे के आसपास बादल जमकर बरसे ,इस मौसम की यह पहली जोरदार बारिश कही जा सकती है
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गर्मी जितनी अधिक होती है, उतनी ही अधिक वर्षा होती है। हालांकि इस साल भीषण गर्मी के बावजूद मानसूनी बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं आई है। आठ दिनों में एक बार गरज और बिजली के साथ वर्षा होती है और फिर एक सप्ताह के लिए फिर से वर्षा गायब हो जाती है






