नागपूर में 13 दुकानों पर छापा,855 किलो प्लास्टिक जब्त कर ठोका 70 हजार जुर्माना

0
12

नागपूर दिनांक 4 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से सख्त पाबंदी लगाई गई है। मनपा की एनडीएस टीम ने प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

13 दुकानों पर छापा मारकर 855 किलो प्लास्टिक जब्त किया। नियम तोड़कर प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 2006 अंतर्गत कार्रवाई कर 70 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

चौरसिया चाटवाला, जीरो माइल, सीताबर्डी, सागर किराना स्टोर्स, म्हालगी नगर, जेरिस केक एंड बेकरी, मानेवाड़ा रिंग रोड, संतोष शाहू, सेंट्रल एवेन्यू, निकम ज्वेलर्स सराफा ओली, जरी साड़ी, सराफा ओली, वाड़ा साड़ी सेंटर, सराफा ओली, उदय शो-रूम, सराफा ओली, सौराष्ट्र मिष्ठान्न भंडार, शहीद चौक इतवारी, मिलन मेन्स फैशन, राऊत चौक, शेरे पंजाब रेस्टाेरेंट, कमाल चौक।

प्रति प्रतिष्ठानों प्रति 5 हजार रुपए और दुर्गा गारमेंट्स गरोबा मैदान पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। सभी को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here