नागपूर दिनांक 5 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)
नूपुर शर्मा के समर्थन में कथित तौर पर पोस्ट करने के कारण राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल और महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई।
देश के अलग-अलग हिस्सों से इसके कारण लोगों को धमकी दिए जाने की खबरें आ रही हैं। इनमें नागपुर का भी एक परिवार शामिल है। इस परिवार का एक 22 वर्षीय युवक डर के कारण घर छोड़कर जा चुका है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के बाद से 22 वर्षीय युवक को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थीं। इसके बाद युवक के परिवार ने उस पोस्ट को डिलीट करव दिया। इसके लिए माफी भी माँगी।
लेकिन इसके बाद भी युवक की तस्वीर पोस्ट करने और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के बाद से परिवार डरा हुआ है। युवक को परिजनों ने शहर छोड़ देने के लिए कहा और वह 15 दिन से अपने घर नहीं लौटा है।
हालाँकि परिवार की सुरक्षा के इंतजाम पुलिस ने कर रखे हैं। पीड़ित परिवार का अपना व्यवसाय है। लेकिन उदयपुर की घटना के बाद से घर के लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलते हैं। युवक के बड़े भाई ने कहा, “अब हम बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाते हैं। हाल की घटनाओं (अमरावती और उदयपुर) के बाद से हम डरे हुए हैं






