सिम्बॉयसिस कॉलेज के विद्यार्थी की बॉयज हॉस्टल में मौत

0
18

नागपूर दिनांक 4 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)

वाठोड़ा क्षेत्र के सिम्बॉयसिस कॉलेज के ब्वॉइज होस्टल के रूम नंबर 211 में उत्तर प्रदेश के छात्र अभिषेक इंद्रकुमार सिंह (24) को मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

उसके रूम पार्टनर आशुतोष पाणिग्रही ने होस्टल के वार्डन को उसके बेहोश होने की सूचना दी। पश्चात वार्डन और रूम पार्टनर अभिषेक को जगनाडे चौक स्थित निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही अभिषेक सिंह को मृत घोषित कर दिया गया

 

एमबीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था :

अभिषेक सिंह एमबीए के द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के बारे में उसके परिजनों को सूचना दी गई। अभिषेक सिंह का वर्ष 2017 से मिर्गी के दौरे का उपचार शुरू होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक अभिषेक सिंह, न्यू मार्केट, पिंपरी, सोनभद्र, (उ.प्र.) निवासी है। घटना की सूचना मिलने पर वाठोड़ा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here