नागपूर दिनांक 4 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)
अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के महासचिव बंटी शेलके को कर्नाटक व सचिव अजीत सिंह को गुजरात का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन कार्य के अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारी में ये पदाधिकारी प्रमुख योगदान देंगे।
इसके अलावा अन्य कुछ पदाधिकारियों को निरीक्षक बनाकर इन राज्यों में भेजा जाएगा। शेलके व अजीत पहले भी अलग-अलग राज्यों में संगठन कार्यों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
कार्यकारिणी का विस्तार
कांग्रेस ने चुनाव तैयारी के तहत युवक कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया है। कुछ समय से संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार के लिए दिल्ली व अन्य स्थानों पर बैठकें हुई हैं। संगठन की ओर से विविध चुनावों लिए युवा उम्मीदवारों की भी तलाश की जा रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर राज्य से जिन पदाधिकारियों को कार्य करने का दायित्व मिला है, उनमें आतिशा पात्रीकर नाशिक व कल्याणी रांगोली बीड़ शामिल हैं। दोनों को गुजरात में युवक कांग्रेस का सहप्रभारी नियुक्त िकया गया है।






