नागपुर दिनांक 3 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी)
खाना खाने के बाद रात को टहलना एक बुजुर्ग की जान पर बन आई यह हादसा मानकापुर थाना क्षेत्र में हुआ. मृतक ताजनगर निवासी तुलसीराम नोहरप्रसाद शाहू (62) बताए गए.
रात 8 बजे के दौरान तुलसीराम अपने घर से टहलने निकले थे. ताजनगर की पुलिया के पास माल वाहन क्र. एम.एच.49-डी.2598 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चलता रहा.
आखिर में मेडिकल अस्पताल में तुलसीराम की मृत्यु हो गई. पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.






