युवती से बार बार दुष्कर्म,गर्भपात और फिर नागपुर से पलायन

0
12

नागपूर दिनांक 3 जुलाई ( प्रतिनिधी)

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया. गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया और अचानक शहर छोड़कर भाग निकला.

पुलिस ने 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर सुराबर्डी, वड़धामना निवासी राहुल हरिचंद्र तिवारी (34) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित युवती एक निजी संस्थान में काम करती है, जबकि राहुल ट्रांस्पोर्टर है.

वर्ष 2010 में राहुल और पीड़िता की पहचान हुई. दोस्ती को प्रेम संबंधों में बदलते देर नहीं लगी. राहुल ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया. उसके साथ समय-समय पर दुष्कर्म करता रहा. जब भी पीड़ित युवती विवाह के लिए दबाव डालती वह विवाद करने लगता था. इस बीच युवती गर्भवती भी हो गई. उसने राहुल को जानकारी दी.

राहुल ने उसे गर्भपात के बाद विवाह करने का झांसा दिया. गर्भपात होने के बाद भी वह टालमटोल करता रहा. 1 महीने पहले वह अचानक नागपुर से भाग निकला. अपना फोन भी बंद कर दिया. पीड़िता ने वाड़ी पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here