नागपुर के व्यवसायी की भंडारा में हत्या

0
18

नागपूर/भंडारा दिनांक 2 जुलाई ( प्रतिनिधी)

नागपुर के उदय नगर के एक व्यवसायी की हत्या कर उसका शव नेरला-इटगांव महामार्ग पर संरक्षित वन परिक्षेत्र में फेंक दिया गया। मृतक का नाम अनिकेत पंजाबराव क्षीरसागर (35), उदय नगर, मानेवाड़ा रिंग रोड, नागपुर निवासी है।

अड्याल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं, जो घटना से कुछ समय पहले के हैं। अनिकेत का नागपुर में अंजलि एंटरप्राजेस नामक हार्डवेयर बिक्री का कारोबार है। अनिकेत किसी युवक के साथ अड्याल के गिरेपुंजे हार्डवेयर को बेचे गए माल के बिल की वसूली लाने गया था।

संरक्षित वन परिसर में मिला शव :

अनिकेत 30 जून को वसूली के बाद गिरेपुंजे हार्डवेयर से दोपहर करीब 12.55 बजे निकला। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। अनिकेत की हत्या के बाद उसके शव को 197 संरक्षित वन परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे देखने के बाद अड्याल पुलिस को जानकारी मिली। थानेदार बोरकुटे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहंुचे।

घटनास्थल पर फारेंसिक टीम और श्वान दस्ते को बुलाया गया। अनिकेत की हत्या किसने और क्यों की? इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बोरकुटे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here