नागपुर दिनांक 1 जुलाई ( प्रतिनिधी)
नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से डॉक्टर डे और सीए डे पर वरिष्ठ डाॅ. आर. के. खेमुका तथा वरिष्ठ सीए राजेश लोया का सत्कार किया गया।
नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश जोगानी, सचिव तरुण निर्बाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जाजू, उपाध्यक्ष गोविंद पसारी तथा संयुक्त सचिव वसंत पालीवाल ने डाॅ. खेमुका तथा सीए लोया का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।






