भारत में 4 महीने में पहली बार 17 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज

0
13

भारत दिनांक 24 जून ( प्रतिनिधी)

Covid 19: देश में करीब 4 महीने बाद कोरोना वायरस के 17 हजार से अधिक मामले देखने को मिले हैं. एक्टिव केसलोड बढ़कर 88,284 हो गया है.

कोरोना वायरस के डेली मामलों ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है. देश में तेजी से Corona Virus के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को करीब 4 महीने बाद देश में कोरोना वायरस के 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 17,336 नए मामले सामने आए हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कोरोना के इन नए मामलों के साथ देश में एक्टिव केसलोड 88,284 हो गया.

13 नए मरीजों की मौत

मिनिस्ट्री ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 13 नई मौतों को दर्ज किया गया है. जिससे Covid 19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,954 हो गया.

क्या है रिकवरी रेट

मिनिस्ट्री ने कहा कि एक्टिव मामलों (Covid 19 Active Case) में कुल वायरस का 0.20 फीसदी है. जबकि देश की कोरोना वायरस की रिकवरी रेट 98.59 फीसदी दर्ज की गई थी.

पिछले 24 घंटे की अवधि में Corona Virus के एक्टिव मामलों में 4,294 मामलों की वृद्धि हुई आई है. हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.07 फीसदी हो गई.

वैक्सीनेशन का डेटा

कोरोना वायरस (Corona Virus) से ठीक होने वालों की संख्या बढकर 4,27,49,056 हो गई है. नेशनल वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) प्रोग्राम के तहत अब तक देश में 196.77 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here