युवतियों से देह व्यापार करानेवाली महिला दलाल गिरफ्तार,3 युवतियां…

0
13

नागपूर दिनांक 24 जून ( प्रतिनिधी)

महिलाओं और युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल कविता आनंद बांते (50) को जाल बिछाकर अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कार्रवाई की।

तीन पीड़ित युवतियों को आरोपी महिला की चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी महिला कविता बांते पर यह दूसरी बार कलमना थाने में कार्रवाई की गई। इसके पहले भी कविता के खिलाफ कलमना थाने में देह व्यापार कराने का मामला दर्ज है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली कलमना स्थित चिखली चौक में कविता बांते कुछ युवतियों व महिलाओं से देह व्यापार कराती है।

पुलिस के पंटर (नकली ग्राहक) ने कविता से युवतियों के बारे में बातचीत की, उसने एक युवती का 1 हजार में बातचीत की। पंटर ने 3 युवतियों की मांग की। उसने 3 हजार रुपए लेकर 3 युवतियों को चिखली चौक में बुलाया। इस दौरान जाल बिछाकर बैठी पुलिस ने कविता बांते को दबोच लिया। तीनों युवतियों को हिरासत में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here