मां की डांट से बचने के लिए किशोरी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पोलीस ने…..

0
13

नागपूर दिनांक 20 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर में एक 15 साल की लड़की अपनी मां की डांट से बचने के लिए प्रेमी के साथ भाग गई। उसने प्रेमी के साथ शादी करने का फैसला भी कर लिया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जरीपटका से छुड़ा लिया गया।

इस मामले में हुडकेश्वर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी, फिर बाद में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, 15 साल की किशोरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, लेकिन उसे लौटने के समय देर हो गई। ऐसे में उसने घर लौटने के बजाय ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग जाने का फैसला किया। हालांकि, अब लड़की को बरामद कर लिया गया है और 20 साल के ब्वॉयफ्रेंड को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पहले युवक लड़की को भागकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया था। फिर उसने अपने दोस्तों से मदद मांगी लेकिन किसी ने उसे रुकने नहीं दिया।

लड़की का ब्वॉयफ्रेंड मजदूरी करता था, ऐसे में उसने लड़की को रखने के लिए एक छोटा सा कमरा किराए पर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों कुछ दिनों बाद जरीपटका के एक मंदिर में शादी करने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here