अग्निपथ के विरोध में आज भारत बंद का एलान,महिंद्रा ने दिया नौकरी का ऑफर

0
14

भारत दिनांक 20 जून ( प्रतिनिधी)

अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कई संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। बिहार में एहतियातन 20 जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार को बंद रहेगी और 350 ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

रविवार को भी 362 ट्रेनें निरस्त रही थीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में भी भारत बंद का असर देखने को मिल सकता है। बीते 5 दिनों से राज्य के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों से जनजीवन अस्तव्यस्त है।

 

अग्निवीरों’ को आनंद महिंद्रा ने दिया नौकरी का ऑफर

महिंद्रा ग्रुप ने सेना में चार साल की सेवा के बाद ‘अग्निवीरों’ की भर्तियों का ऐलान किया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।

उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर जारी हिंसा पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अग्निवीरों को मिलने वाली ट्रेनिंग को खास बताया है। मालूम हो कि देश के कई राज्यों में योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here