नागपूर दिनांक 19 जून ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर में रातभर झमाझम बारिश हुई,रात को 11 के आसपास शुरू हुई बरसात कई इलाकों में सुबह तक बरसती रही,बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल होने की जानकारी मिल रही है
पिछले 2 महीनों से गर्मी की मार झेल रहे नागपुर वासियों को आज की बरसात राहत देने वाली रही,मौसम में हुए बदलाव से तापमान में कमी हुई है
तीन से चार दिनों में काले बादल रोज बारिश होने का संकेत दे रहे थे पर बारिश नही हो रही थी,आज आखिरकार देर रात यह बादल बरस ही गए और बारिश होते हैं पूरा मौसम सुहाना हो गया और नागपुर वासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली






