मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को दोपहिया ने मारी टक्कर हुई मौत

0
13

हिंगणा नागपूर दिनांक 18 जून ( प्रतिनिधी)

मार्निंग वॉक कर रहे 68 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को दुपहिया सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतक भोसलेवाड़ी, हिंगना निवासी ताराचंद रामचंद्र शेंडे बताए गए. ताराचंद सुबह 6 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

कान्होलीबारा रोड पर चप्पल कारखाने के पास दोपहिया वाहन (एमएच40/सीजे- 6885) के चालक शांतनु सत्यप्रकाश तिवारी (20) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इससे ताराचंद बुरी तरह जख्मी हो गये.

शांतनु वहां मौजूद लोगों की मदद से ताराचंद को हिंगना के ग्रामीण हॉस्पिटल ले गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शांतनु को हिरासत में ले लिया. जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here