भारत में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना,पिछले 24 घंटो में नए मरीज और मौत का आंकड़ा……

0
14

भारत दिनांक 18 जून ( प्रतिनिधी )

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है. कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच कई महीनों बाद एक ही दिन में 13हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 13,216 नए संक्रमितों का पता चला रहा है. ये जनवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केसों का मामला है. बीच कई 4-5 महीने लगातार कोरोना के केस कम थे, लेकिन पिछले 15 दिनों से कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. विशेषज्ञ चेता रहे हैं कि लोग अब भी नहीं सुधरे तो कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है

पिछले 24 घंटों में 23 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में 23 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 68 हजार को पार कर गई है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में 68,108 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. वहीं, पिछले 24 घंटों में 8,148 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. चिंता की बात ये है कि डेली पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73% हो चुका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here