नागपूर दिनांक 17 जून ( प्रतिनिधी)
कहते जब समय अच्छा हो और लक्ष्मी मेहरबान हो तो बिना मेहनत के ही धन बरसने लगता है नागपुर (Nagpur ATM) में स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ.
ये लोग मशीन में जितनी राशि डाल रहे थे, मशीन उसका पांच गुना अधिक पैसा उगल (ATM Dispenses 5 Times Extra Cash) रही थी. इससे पहले की बैंक को इसकी जानकारी होती, कई लोगों ने मौके का फायदा उठाया और मालामाल हो गए. बाद पुलिस ने आकर एटीएम का शटर बंद किया और और अब न्यू ज ने खूब चर्चा बटोर रही है
मामला नागपुर के खापरखेड़ा टाउन का है, जो सिटी से तीस किलोमीटर दूर है. यहां स्थित एक एटीएम से शख्स पैसे निकालने आया. उसने मशीन में पांच सौ का अमाउंट डाला लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना तब नहीं रहा, जब एटीएम से उसे 25 सौ रूपये मिल गए. यानि डाली गई राशि का पांच गुना ज्यादा.
शख्स ने इसके बाद दुबारा मशीन से पांच सौ विथड्रॉ करने की कोशिश की. एक बार फिर मशीन से पच्चीस सौ निकले. इसके बाद तो ये खबर आग की तरह फ़ैल गई और लोग लाइन लगाकर एटीएम से पैसे निकालने आ गए.
लग गई लंबी कतार
एटीएम से पांच गुना अधिक पैसे निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. लोग दू-दूर से इससे पैसे निकालने आने लगे. जानकारी के मुताबिक़, इसके बाद काफी समय तक एटीएम के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी.
लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए एटीएम के बाहर खड़े थे कि हो सकता है उन्हें भी पांच गुना ज्यादा पैसे मिल जाए. हालांकि, कुछ देर बाद बैंक के एक कस्टमर ने ही लोकल पुलिस को जानकारी दी और इसके बाद पुलिस ने आकर एटीएम बंद कर दिया.
इसलिए निकल रहे थे ज्यादा पैसे
पहले खबर उड़ी कि टेक्नीकल ग्लिच के कारण एटीएम से पांच गुना ज्यादा पैसे निकल रहे थे. लेकिन बाद में कन्फर्म हुआ कि एटीएम में कैश लोड करने वाले कर्मचारी ने ही बड़ी गलती कर दी थी. उसने एटीएम के अंदर से सौ रुपए डिस्पेंस करने वाली ट्रे में पांच सौ का बंडल रख दिया था. इसी वजह से जब भी कोई पांच सौ अमाउंट डाल रहा था, तो मशीन उसे 100 के पांच नोट की जगह पांच सौ के पांच नोट दे रही थी.
फिलहाल तक बैंक ने इसे लेकर किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है. हालांकि, ये खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है.






