नागपूर दिनांक 16 जून ( महानगर प्रतिनिधी)
तेज रफ्तार वाहन ने युवती की जान ले ली। वाहन फिसलने से वह सिर के बल गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
निजी अस्पताल में तोड़ा दम :
मृतका नरेंद्र नगर निवासी आयुषी मंगेश कुलकर्णी (17) है। आयुषी अपनी सहेली के साथ फोटो खिंचवाने के लिए गई थी। वहां से वापस लौटते समय दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-बी.जी.-1743) की रफ्तार तेज होने से आयुषी वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और सिर के बल वाहन सहित गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से आयुषी गंभीर और उसकी सहेली मामूली रूप से घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल हुई आयुषी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के कुछ घंटे बाद ही आयुषी की मौत हो गई। पोलीस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया है।






