नागपुर दिनांक 14 जून ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर का कार्तिक जायसवाल यह युवा एक घंटे में सबसे अधिक पुशअप्स मारने के ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रयास करेगा
15 जून 2022 दोपहर 12 बजे विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन हॉल में यह प्रयास किया जाएगा जिसमें विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य कार्तिक के सामने रहेगा, उसे 1 घंटे में 3182 पुशअप्स करना है।
पिछला विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई डेनियल स्कली के नाम है डेनियल स्कली एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर फिटनेस खिलाड़ी हैं और उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड हैं।
नागपुर के कार्तिक जायसवाल 1 घंटे में 3182 से अधिक पुशअप करके रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे
कार्तिक जायसवाल एक एमएमए फाइटर, भारत और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक फिटनेस खिलाड़ी हैं। कार्तिक के नाम 44 सेकंड में 770 टाइलें तोड़ने का रिकॉर्ड है।
कार्तिक पिछले दो साल से इसके लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। कार्तिक रवि मेंढे और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर युगंत उगले के मार्गदर्शन में इंस्पायर जिम में ट्रेनिंग कर रहे हैं। कार्तिक दिन में 6 घंटे से अधिक अभ्यास करते हैं और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने के लिए 1 घंटे ध्यान करते हैं।
कार्तिक कल अगर यह कारनामा कर दिखाते हैं तो ना सिर्फ यह नागपुर वासियों के लिए






