अब नो पार्किंग में मिला वाहन तो कल से कटेगा चालान

0
16

दो साल से यातायात पुलिस विभाग की वाहन टोइंग की कार्रवाई बंद थी। इससे शहर में पार्किंग व्यवस्था चरमराने लगी थी। अब एक बार फिर 13 जून से शहर में नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों को टोइंग कर यातायात पुलिस कर्मचारी ले जाएंगे। इसके लिए यातायात विभाग को कैमरे से लैस 10 टोइंग वाहन मुहैया कराए गए हैं।

एक बार वाहन टोइंग कर ले जाने के बाद 759.60 रुपए का चालान भरना पड़ेगा। इसमें पुलिस विभाग जुर्माना, टोइंग शुल्क, मनपा शुल्क और टोइंग शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी का समावेश किया गया है। चार पहिया वाहन के लिए 1019.20 रुपए का चालान देना होगा। इसमें भी उक्त जुर्माना, शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी का समावेश किया गया है।

 

मनपा-यातायात विभाग का संयुक्त प्रयास

अगर वाहन चालक वाहन टोइंग करने से पहले नो पार्किंग में आ जाता है, तो वह 500 रुपए का चालान मौके पर भरकर अपना वाहन स्पॉट से ले जा सकेगा। शहर में महानगर पालिका व यातायात पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास के बाद मनपा व सड़क निर्माण विभाग ने पुलिस को टोइंग वैन देने की तैयारी दिखाई है। गत 10 जून को महानगर पालिका की ओर से यातायात पुलिस विभाग को 10 टोइंग वैन मुहैया कराई गईं, जिसमें 6 दोपहिया व 4 चारपहिया वैन का समावेश है।

 

कैमरा लैस वाहन होने से कोई विवाद नहीं होगा

पुलिस विभाग का मानना है कि, इस टोइंग वैन की कार्रवाई से शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। सीताबर्डी, सदर, बजाज नगर, सी.ए. रोड, वीएनआईटी रोड, अचरज टावर में बाजार हैं। हाेटेल्स, शॉपिंग माॅल होने से इन इलाकों में वाहनों की भीड़ ज्यादा होती है।

इसे मद्देनजर रखते हुए यातायात पुलिस परिमंडल सीताबर्डी, यातायात पुलिस परिमंडल सदर और यातायात पुलिस परिमंडल सोनेगांव में कार्रवाई शुरू की जाएगी। टोइंग वाहन पर कैमरे लगे होने के कारण पुलिस कर्मचारी और ठेकेदार मजदूर के बीच कोई विवाद नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here