अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव,बॉलीवुड में तेजी से फैला कोरोना

0
16

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और शाहरुख खान के बाद अब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस वायरस के चपेट में आ गई हैं।

कैटरीना को श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग विजय सेतुपति के साथ शुरू करनी थी। लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव हो गई।

यही कारण था कि वो IIFA 2022 पति विक्की कौशल के साथ नज़र नहीं आई। इस अवार्ड सेरेमनी में विक्की ने बेस्ट एक्टर का IIFA अवार्ड अपने नाम किया था।

ऐसी ख़बरें हैं कि 25 मई को मुंबई के यशराज स्टूडियो में हुई करण जौहर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में पहुंचे करीब 50 से 55 सेलेब्स कोरोना की चपेट में आये हैं। हालांकि, पार्टी में शामिल होने वाले किसी भी स्टार ने खुद को कोरोना होने की पुष्टि नहीं की है।

आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ इस पार्टी का हिस्सा थे। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन अपनी किसी हीरोइन की वजह से कोरोना संक्रमित हुए हैं। ये हीरोइन करण की पार्टी का हिस्सा थी। फ़िलहाल ये सभी एक्टर्स अपने घर पर क्वारंटीन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here