भूल भुलैया 2 की रफ्तार जारी,11 दिन में की इतनी कमाई

0
19

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 अपनी स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। काफी समय बाद कोई हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है। 11 दिन में फिल्म की कमाई 127 करोड़ रुपये हो गई है।

यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और अब इसका अगला टारगेट है 150 करोड़ के क्लब में शामिल होना। उम्मीद की जा रही है कि इसी तरह फिल्म की कमाई होती रही तो ये वीकेंड तक 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अभिनेता कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव सहित कई अन्य सितारे इस फिल्म में नजर आए हैं।

ऐसी रही कमाई 

20 मई को रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाका किया था। रविवार को फिल्म ने 12.77 करोड़ रुपये कमाए और सोमवार को भी फिल्म की कमाई कम नहीं रही। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को फिल्म ने 6 करोड़ के आसपास की कमाई की।

भूल भुलैया 2 ने बॉलीवुड को एक उम्मीद दी है। ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ के बाद रिलीज हुईं छह बड़ी हिंदी फिल्‍में लगातार फ्लॉप साबित हुईंं जिसकी वजह से मेकर्स टेंशन में आ गए थे। बता दें कि भूल भुलैया 2 फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल की फिल्म भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जो 15 साल बाद उसी कहानी को आगे बढ़ाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here