नागपूर दिनांक 22 मई ( शहर प्रतिनिधी)
15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से पहले दोस्ती की और फिर इस दोस्ती की आड़ में युवक ने जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए,इस दुष्कर्म को भरी दोपहर बराई ले आउट के पास डी पी रोड बेलतरोडी के पास अंजाम दिया गया
20 वर्षीय शुभम नामक युवक की 15 वर्षीय किशोरी से जान पहचान हुई और शुभम ने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल किया उसके बाद फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी
घटना के दिन शुभम ने किशोरी को मिलने के लिए बेलतरोडी बुलाया ,बराई ले आउट के पास ले जाकर लगभग दोपहर 4 बजे किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए
इस घटना से सहमी किशोरी ने बेलतरोडी पुलिस स्टेशन पहुंचकर दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने शुभम के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की






