नागपूर दिनांक 16 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर में मंदिर में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया
पारडी थाना क्षेत्र के शमशान घाट के पास बने मंदिर में यह हत्याकांड हुआ, अज्ञात आरोपीयो ने धारदार हथियारों से एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम धर्मेंद्र गणेश सफाए (उम्र 43) है, नवीन नगर निवासी धर्मेंद्र का हत्या के पूर्व किसी से जमकर विवाद हुआ था,इसी विवाद में धर्मेंद्र की हत्या किए जाने का प्राथमिक अंदाज है
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर धर्मेंद्र का शव को मेयो अस्पताल पहुंचाया और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






