पत्नी पर फेका एसिड, साला बचाने आया तो….

0
18

नागपूर दिनांक 15 मई ( प्रतिनिधी)

वेलतूर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर एसिड फेंक दिया. बीचबचाव करने आए साले पर भी ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी अड्याल नवेगांव पुनर्वसन निवासी विनोद नामदेव वनकिन्ने (40) बताया गया. जख्मियों में विनोद की पत्नी भारती और साले का समावेश हैं.

विनोद वेलतुर परिसर में सराफा की दूकान चलाता है. पत्नी भारती बगल में ही टेलर की दूकान चलाती हैं. किसी बात को लेकर दोनों का विवाद चल रहा था. विनोद ने भारती पर एसिड से हमला कर दिया.

भारती का हाथ बुरी तरह झुलस गया. साला बीचबचाव करने के लिए गया तो उसपर ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर विनोद को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here