नागपूर दिनांक 15 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
हाथ ठेला लेकर घर लौट रहे 2 लोगो को देर रात ट्रक ने उड़ा दिया,हादसा इतना भयानक था की एक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया
मृतक रमेश मिठाईलाल प्रजापति ( उम्र 55 वर्ष) और मुहूर्त काली प्रसाद साहू (उम्र 52 वर्ष) संजय नगर निवासी यह दोनों हाथठेला लगाकर अपना गुजर बसर करते हैं और रोज लगभग रात 11 से 12 के बीच काम निपटाकर हाथठेला लेकर घर जाते है
घटना के वक्त भी वह अपना काम निपटाकर रात 11.30 बजे हाथठेला लेकर घर जा रहे थे तभी संजय नगर रोड पर अज्ञात ट्रक ने दोनो को उड़ा दिया जिसमे रमेश की मौत हो गई वही कालीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनपर इलाज किया जा रहा है
पोलीस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






