नागपुर दिनांक 13 मई ( शहर प्रतिनिधी )
नागपुर शहर के बीचोबीच होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया, इस सेक्स रैकेट में दिल्ली और मुंबई की लड़कियां भी शामिल होने से हड़कंप मच गया
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की होटल ब्रिजइन में देह व्यापार का कार्य ढल्ले से शुरू है, पुलिस ने छापा मारकर इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश किया
पुलिस ने दलाल प्रीतम दहीकर (43), गुलशन नगर, कलमना निवासी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी राज इखार, समीर शेट्टे और सीमा उर्फ पूजा दहीकर (37), की तलाश की जा रही है। प्रीतम दहीकर इससे पूर्व भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। सीमा उसकी पत्नी है।
प्रीतम साथियों के साथ होटल में देह व्यापार चलाने के लिए कमरे बुक करके रखता था। वह ग्राहक देखकर पैसे लेता था।
इस सेक्स रैकेट में दिल्ली मुंबई सहित अन्य राज्यों की लड़कियां भी शामिल होने से पोलीस सकते में आ गई,फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है






