नागपूर /चंद्रपूर दिनांक 4 मे (प्रतिनिधी)
रिश्वत प्रतिबंधक विभाग नागपुर, चंद्रपुर की टीम ने एक साथ तीन स्थानों पर कार्यवाही कर जलसंधारण विभाग के आला अधिकारियों को एक ठेकेदार से 50 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडने में सफलता पायी है,इनमे 2 अधिकारी चंद्रपुर के वही 1 अधिकारी नागपुर का है
बताया जाता है कि कोल्हापुरी बांध बनाने का ठेका लेनेवाले ठेकेदार से इन अधिकारियों ने 81 लाख से अधिक की रिश्वत की मांग की थी. इसमें से 50 लाख देने का तय हुआ और ब्रम्हपुरी में संबंधित अधिकारी को ठेकेदार द्वारा रिश्वत की राशि सौपते ही रिश्वत प्रतिबंधक विभाग की टीम ने धरदबोचा. संबंधित अधिकारी के साथ मिले चंद्रपुर और नागपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी एसीबी की टीम ने उसी समय धरदबोचा.
शिकायतकर्ता नागपुर निवासी है. जबकि आरोपी मृद व जलसंधारण कार्यालय जि.नागपुर के जिला जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी प्रादेशिक जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 कविजीत पाटिल 32, मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि. चंद्रपुर के उपविभागीय जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी जिला जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 श्रावण शेंडे 46, मृद एव जलसंधारण कार्यालय जि.चंद्रपुर के विभागीय लेखाधिकारी श्रेणी 1 रोहित गौतम 35 है.
शिकायतकर्ता ठेकेदार ने मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि.नागपुर और जि. चंद्रपुर में कोल्हापुरी बांधों के सर्वेक्षण के काम का ठेका लिया था. इस काम का बिल की राशि जारी करने के एवज में तीनों आला अधिकारियों ने उससे कुल 81 लाख 2 हजार 536 रुपयों की रिश्वत मांगी थी. संबंधित ठेकेदार को यह राशि नहीं देनी थी उसने तुरंत रिश्वत प्रतिबंध विभाग नागपुर में इसकी शिकायत कर दी.
रिश्वत प्रतिबंधक विभाग ने इस मामले की पहले जांच पडताल की और फिर आरोपियों को रंगेहाथ पकडने के लिए जाल बिछाया. आरोपी मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि. चंद्रपुर के उपविभागीय जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी जिला जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 श्रावण शेंडे 46 ने उसे ब्रम्हपुरी में तय की गई राशि में से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए ठेकेदार को बुलाया था. और टीम के सदस्य पहले से निगरानी रखे हुए थे.
उन्होने श्रावण शेंडे द्वारा रिश्वत स्वीकारते ही उन्हें धरदबोचा. इसके अलावा इस मामले में सम्मिलित दोनों अन्य आरोपियों को उसी समय एसीबी की अलग अलग टीम ने धरदबोचा.






