देह व्यवसाय अड्डे पर छापा,2 युवतियों को छुड़ाया

0
6

नागपूर दिनांक 2 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने एक देह व्यवसाय के अड्डे पर छापा मारकर २ युवतियों को मुक्त कराया। इस अड्डे के बारे में पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी

आर्थिक लाभ के लिए लड़कियों को २ युवतियों को पैसों का लालच दिखाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था छापा मारकर उनको मुक्त कराया गया

मिली जानकारी के अनुसार हुडकेश्वर थाना क्षेत्र के बजरंगनगर गली नं. १ प्लॉट नं. ४७, प्रणिता अमले के घर किराये से रहने वाली आरोपी नमीता र शाह उसका पति रोशनकुमार अरुणकुमार शाह तथा नीता विजय खोत अपने स्वयं के फायदे के लिए युवतियों से देह व्यापार करा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर उक्त स्थान पर छापा मारा गया। पुलिस ने वहां से २ युवतियों को मुक्त कराया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हुडकेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here