नागपूर में 2 हफ्ते में लू से 5 की मौत

0
9

नागपूर दिनांक 3 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

विदर्भ में तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। धूप की तपिश से सभी को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा लू का फटका नागपुर को बैठा हैजहां पिछले दो हफ्तों में में लू लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है.

इस गर्मी में लू लगने से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

इस समय नागपुर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और चिलचिलाती धूप से लू लगने का खतरा बढ़ गया है. साथ ही 13 दिनों में  नागपुर जिले में 61 नए हीट स्ट्रोक के मरीज जुड़ गए हैं और इस गर्मी में लू के मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है. ऐसे में दोपहर के समय नागरिकों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

काम ना हो तो घर से बाहर ना निकलने का हुआ प्रशासन पहले ही कर चुका, मायभूमि न्यूज़ भी अपने रीडर्स और सभी जिलावासियो से जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर ना निकलने का आव्हान कर रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here